प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
14-Feb-2026 07:06 AM
By FIRST BIHAR
Bihar ka Mausam: फरवरी का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है, लेकिन मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है, मगर दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। फिलहाल तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन दिन की धूप तेज होती जा रही है।
फागुन में ही गंगा का जलस्तर घटा
यह महीना आमतौर पर ऐसा समय होता है जब नदियों में पर्याप्त पानी रहता है, लेकिन इस बार शहरी इलाकों में गंगा का जलस्तर पीछे हटता नजर आ रहा है। कई घाटों पर चौड़े रेतीले मैदान दिखाई देने लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा का पानी सामान्य से काफी दूर चला गया है, जिसे कुछ लोग संभावित भीषण गर्मी का संकेत मान रहे हैं।
भूजल स्तर में गिरावट, आंकड़े चौंकाने वाले
डायनामिक ग्राउंड वाटर रिसोर्स ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार गंगा किनारे बसे शहरों में 2025-26 के दौरान भूजल स्तर में 2024-25 की तुलना में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पटना में भूजल स्तर 98,219.10 एचएम से घटकर 37,595.63 एचएम रह गया है। बक्सर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में भी यही स्थिति है। जानकार इसे संभावित गर्मी की आहट मान रहे हैं। हालांकि, फिलहाल अधिकतम तापमान 30°C के आसपास ही बना हुआ है।
दिन और रात दोनों में बढ़ी गर्माहट
फरवरी में बिहार का अधिकतम तापमान 30°C के आसपास बना हुआ है। 1 फरवरी को जहां अधिकतम तापमान करीब 25°C और न्यूनतम 8°C था, वहीं 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 10°C के आसपास पहुंच गया है। सिर्फ दिन ही नहीं, रात के तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को बांका में न्यूनतम तापमान 4.2°C बढ़कर 20.7°C हो गया। कटिहार और खगड़िया में 17.3°C, पटना में 15.7°C, कैमूर में 15.4°C और फारबिसगंज में 15°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इसका असर बिहार में कितना पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके कारण आसमान साफ है और तेज धूप निकल रही है। अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। घना कोहरा और बारिश के भी आसार नहीं हैं, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी बनी रह सकती है।