ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / bihar / वोट के लिए ड्रामा : कांग्रेस प्रत्याशी ने मंच पर कुर्ता फाड़ा,कहा- जब...

वोट के लिए ड्रामा : कांग्रेस प्रत्याशी ने मंच पर कुर्ता फाड़ा,कहा- जब तक जिला नहीं बनेगा तब तक कपड़ा नहीं पहनूंगा

21-Oct-2020 08:27 PM

SAMASTIPUR :  बिहार चुनाव में वोट के लिए प्रत्याशी क्या-क्या न कर रहे हैं. समस्तीपुर के रोसड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी ने सभा के दौरान मंच पर अपना कुर्ता ही फाड़ डाला. अपना कुर्ता फाड़ कर उन्होंने शपथ लिया कि जब तक अपने क्षेत्र को जिला नहीं बनवा लेंगे तब तक वस्त्र धारण नहीं करेंगे.


रोसड़ा में कांग्रेसी उम्मीदवार की प्रतिज्ञा
रोसड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र कुमार विकल ने आज सार्वजनिक मंच पर बड़ी प्रतिज्ञा की. उन्होंने भरी सभा में अपना कुर्ता फाड़ डाला. फिर कहा कि जब तक वे रोसड़ा को समस्तीपुर से अलग करा कर जिला नहीं बनवा लेंगे तब तक कुर्ता नही पहनेंगे. वे सिर्फ धोती पहन कर रहेंगे. कांग्रेसी उम्मीदवार की प्रतिज्ञा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.


रोसड़ा को जिला बनाने का मुद्दा गरमाया
दरअसल रोसड़ा में इस दफे जिला बनाने का मुद्दा बड़ा चुनावी मुद्दा बना है. कांग्रेसी उम्मीदवार को लगा कि कुर्ता फाड़ प्रतिज्ञा उन्हें लोगों का समर्थन दिला सकता है. लिहाजा नंगे होने में देर नहीं की. उनका कुर्ता फाड़कर प्रतिज्ञा लेना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिज्ञा के बाद जीत का दावा किया है.


बीजेपी ने भी किया वादा
उधर रोसडा से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी ने भी रोसड़ा को जिला बनाने का वादा किया है. बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि जब वे जीत कर विधानसभा पहुंचेंगे तो जनता की इस मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे.


रोसड़ा क्षेत्र से कांग्रेस के डॉ अशोक कुमार विधायक हुआ करते थे. इस दफे उन्होंने अपनी सीट बदल ली है. अशोक कुमार दरभंगा के कुशेश्वर स्थान से चुनाव लड़ रहे हैं. डॉ अशोक कुमार ने भी रोसड़ा को जिला बनवाने का वादा किया था लेकिन वह अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए. अशोक कुमार के वादा नहीं पूरा करने के कारण कांग्रेसी उम्मीदवार को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है. लिहाजा उन्होंने कुर्ता फाड़ दांव खेला है. देखना है इसका क्या असर होता है.