आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
24-Jun-2023 02:46 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA: बिहार के बगहा से खबर आ रही है जहां पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी की 30 बाइक के साथ 60 लीटर देशी शराब को जब्त किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
इलाके में हो रही बारिश के बीच बगहा SP को मिली गुप्त सुचना के अधार पर चोरी की बाइक और अवैध देसी चुलाई शराब निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई की. एसपी किरण कुमार जाधव ने एएसपी अभियान के साथ मिलकर स्वयं ही मधुबनी गांव पहुंचे और छापेमारी शुरू कर दी. जहां पुलिस की टीम को देखते ही शराब कारोबारी औ चोर घर छोड़कर फरार हो गए.
करीब 4 घंटे तक चली छापेमारी में 60 लीटर देसी शराब को जब्त किया गया साथ ही शराब के कारोबार मैं इस्तेमाल इस बाइक को भी मौके से बरामद किया गया. बारिश के बावजूद पुलिस की कार्रवाई चलती रही.
इस कार्रवाई पर बगहा SP किरण गोरख जाधव ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में कार्रवाई हुई है. जिसमे 30 से अधिक बाइक को जब्त कर रामनगर थाना ले जाया गया है. जिस बाइक का पेपर होगा उसे छोड़ दिया जाएगा. जो बाइक चोरी की होगी उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.