ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Viral News: बिहार में शिक्षक की जबरन शादी, रोते हुए आशीर्वाद देते वायरल...

Viral News: बिहार में शिक्षक की जबरन शादी, रोते हुए आशीर्वाद देते वायरल फोटो ने मचाया बवाल

Viral News: दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक की जबरदस्ती शादी कर दी गई।

10-Apr-2025 09:26 PM

By First Bihar

Viral News: बिहार के दरभंगा जिले में एक शिक्षक की जबरन शादी कर दी गई। मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढंगा में पदस्थ शिक्षक राकेश यादव का है। बताया जा रहा है कि राकेश यादव को स्कूल जाते समय कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और फिर उनकी जबरदस्ती शादी गणेश यादव की बेटी से कर दी गई। इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


फोटो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक राकेश यादव बेहद मायूस नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दो युवक उन्हें जबरन वरमाला पकड़ाते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दुल्हन बनी लड़की उनके पैर छू रही है। एक और तस्वीर में लोग जबरदस्ती उनके हाथ पकड़कर दुल्हन को आशीर्वाद दिलवा रहे हैं। इन सभी तस्वीरों में राकेश यादव का चेहरा बुझा हुआ नजर आता है, जिससे साफ झलकता है कि वह इस शादी से खुश नहीं हैं।


शिक्षक के भाई सतीश कुमार यादव ने जमालपुर थाना में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को शादी की नीयत से अगवा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनके रिश्तेदार अशोक कुमार यादव ने आरोपियों से बात कर शादी रोकने की कोशिश की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी भी दी गयी |


इस घटना के बाद वायरल तस्वीरों के जरिए ही परिवार को राकेश यादव की जबरन शादी की जानकारी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने शिक्षक के परिजनों से संपर्क कर थाना आने को कहा है । अब पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।