ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / bihar / विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने हेमंत सोरेन पहुंचे पटना, कुछ देर...

विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने हेमंत सोरेन पहुंचे पटना, कुछ देर में शुरू होने जा रही एकजुटता की बड़ी बैठक

23-Jun-2023 12:00 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड के CM पटना पहुंच चुके हैं. सोरेन पटना पहुंचते हैं सीधा राजकीय अतिथिशाला निकल गए. जहां वे सीधे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे. 


वहीं,  इस बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्ज, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भाकपा नेता डी राजा, सीपाीएम के महासचिव सीताराम येचुरी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कल ही पटना पहुंच गई हैं. इसके बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पटना पहुंचे.


मालूम हो कि, विपक्षी एकजुटता की महाबैठक पटना में कराए जाने का प्रस्ताव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था. इससे पहले भी एक बार इस महाबैठक की तारीख तय हुई थी लेकिन बाद स्थगित करना पड़ा था. उस दौरान राहुल गांधी देश में नहीं थे. अब उनके आने के बाद महाबैठक की नयी तारीख तय हुई है और आज यह बैठक होने जा रही है.