ब्रेकिंग न्यूज़

सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत

Home / bihar / पटना में हुई विपक्षी दलों की महाबैठक, शिमला में होगा विपक्ष की महाबैठक...

पटना में हुई विपक्षी दलों की महाबैठक, शिमला में होगा विपक्ष की महाबैठक का दूसरा चरण, दो दिन तक चलेगा मंथन

23-Jun-2023 04:22 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में चल रही विपक्षी दलों की अहम बैठक खत्म हो गयी है. बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेवारी नीतीश कुमार को दिए जाने की चर्चा हुई। नीतीश को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भी चर्चा विपक्षी दलों की बैठक में हुई. अब  विपक्षी दलों अगली महाबैठक शिमला में होगी.


बता दें बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेवारी नीतीश कुमार को दिए जाने की चर्चा हुई. नीतीश को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भी चर्चा विपक्षी दलों की बैठक में हुई. वही बैठक के बाद ज्वाइंट पीसी में नीतीश कुमार ने कहा कि आज की विपक्ष की बैठक में देश की सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया. यह एक अच्छी बैठक थी जिसमें मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. अब अगलगी बैठक मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी. अगली बैठक, अंतिम बैठक होगी. हम सब साथ रहेंगे, हम BJP को 100 सीटों पर रोकेंगे. हम सब साथ रहे तो BJP जरूर पराजित होगी.


वही इस दौरन नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बैठक में तय होगा की कौन कहां से लड़ेगा. जो शासन में है वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं. वे सब इतिहास बदल रहे हैं. हम सबका अभिनंदन करते हैं. हम सभी विपक्षी पार्टियों ने ये निर्णय लिए है कि हम आगे से सभी एक साथ मिलकर लड़ेंगे. बीजेपी देश का इतिहास बदल रही है. अगर यह देश में फिर से जीत कर आ जाते हैं तो देश का संविधान भी बदल देंगे. 


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सभी एक साथ लड़ने के लिए एक आम एजेंडे पर आने का प्रयास कर रहे हैं. हम अगली बार महाबैठक 10 या 12 जुलाई को शिमला में फिर मिलेंगे. दूसरी तरफ NCP चीफ शरद पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे और हम बीते 25 सालों से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन सब कुछ भूलकर हम साथ आए.