Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा
25-Oct-2025 09:06 PM
By First Bihar
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ के नहाय खाय के दिन बीजेपी ने मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी। मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में बड़ी टूट आज देखने को मिली। वीआईपी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गये हैं।
वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सहनी, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष महावीर सहनी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनके साथ-साथ मुकेश सहनी की पार्टी के कई नेता बड़ी संख्या में बीजेपी में शामिल हो गये हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और नित्यानंद राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंत्री केदार गुप्ता भी मौजूद थे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वीआईपी पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेताओं ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया है। मैं सभी का स्वागत करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग सहनी समाज को अपनी राजनीति दुकानदारी चलाने के लिए पार्टी में रखे हुए थे और साजिश रच रहे थे। सच्चाई यह है कि मुकेश सहनी अपने समाज को आज तक ना तो अधिकार दिला पाए और ना ही सम्मान दिला पाये। पार्टी वीआईपी बना लिया लेकिन कार्यकर्ता वीआईपी नहीं बन सका। रंजीत सहनी के बार में कहा कि ये वीआईपी छोड़कर आए हैं, हम इनको बीजेपी में विधायक से बड़ा पद देंगे। जब सम्मान और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने आगे बढ़ता है तो उनको सम्मान मिलना चाहिए।