ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / bihar / VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी को हुआ कोरोना, चुनाव प्रचार के दौरान हुए...

VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी को हुआ कोरोना, चुनाव प्रचार के दौरान हुए संक्रमित

28-Oct-2020 11:55 AM

PATNA :  इस वक्त के बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना काल में बिहार सभा चुनाव कराना यहां के नेताओं को भारी पड़ रहा है. भाजपा और जेडीयू के नेताओं के बाद विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को कोरोना हो गया है. मुकेश सहनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वह कई दिनों से लगातार चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, जिसके कारण वह संक्रमित हो गए हैं.


विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. वीआईपी पार्टी के सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने अपनी कोरोना टेस्ट कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है.


दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "चुनाव के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को कोरोना हो गया है. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ."


आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू और जदयू के पूर्व सांसद नवल किशोर राय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन्होंने हाल ही में कई जनसभाओं में हिस्सा लिया था. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसमें भाजपा के स्टार प्रचारक भी शामिल हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूडी, प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.