ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / bihar / Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी...

Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने आचरण प्रमाण पत्र जारी करने में देरी पर सख्त कार्रवाई करते हुए लालगंज, गोरौल और जुड़ावनपुर थाना प्रभारी पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत की गई।

08-Mar-2026 11:33 AM

By Vikramjeet

Bihar Police News: बिहार के वैशाली जिले के तीन लापरवाह थानेदारों पर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। आचरण (चरित्र) प्रमाण पत्र जारी करने में देरी को लेकर एसपी ने यह कार्रवाई की है। निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने पर जिले के तीन थाना प्रभारी पर आर्थिक दंड लगाया गया है।


बताया गया है कि आचरण प्रमाण पत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से होती है और इसे 14 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। लेकिन वैशाली जिले के कुछ थानों में इस कार्य में देरी की शिकायत मिल रही थी, जिससे प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले लोगों को समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही थी।


इस मामले की समीक्षा वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि लालगंज, गोरौल और जुड़ावनपुर थाना द्वारा कई मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर आचरण प्रमाण पत्र से संबंधित रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही थी।


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत लालगंज, गोरौल और जुड़ावनपुर के थाना प्रभारियों पर एकमुश्त पांच-पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया है। यह राशि उनके वेतन से काटकर राजकोष में जमा कराई जाएगी।


एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का निष्पादन 14 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय-सीमा के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।