मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
21-Nov-2022 07:23 AM
PATNA : वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना जताई है। वैशाली के महनार–हाजीपुर रोड पर देसरी के पास सड़क हादसा हुआ था। बीती रात हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी। एक बेकाबू ट्रक ने 15 लोगों को रौंद दिया था। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। सड़क दुर्घटना में घायल 4 लोगों का इलाज अभी भी पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। मरने वालों में 6 बच्चियां शामिल हैं।
इस सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी शोक संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वैशाली में हुए हादसे पर वह अपनी संवेदना जताते हैं, साथ ही साथ हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो–दो लाख रूपए प्रधानमंत्री राहत कोष से देने की भी घोषणा पीएम मोदी ने की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हादसे के मृतकों को लेकर अपनी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना से काफी मर्माहत हैं। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4–4 लाख मुआवजा दिए जाने का भी ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है।
वैशाली में यह सड़क हादसा रात तकरीबन 8:30 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। भीड़ को रोते हुए बेकाबू ट्रक पीपल के एक पेड़ से जा टकराई इस हादसे में 6 बच्चियों के अलावा दो वयस्कों की भी घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को पहले अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए बताया जा रहा है कि यह सभी लोग भुइयां बाबा की पूजा करने से पहले न्योता कार्यक्रम के लिए पीपल के पेड़ के पास खड़े थे।