ब्रेकिंग न्यूज़

अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Home / bihar / चमत्कार! भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा पालतू...

चमत्कार! भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा पालतू कुत्ता

वैशाली के सराय टॉल प्लाजा पर कार कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही हादसे में पालतू कुत्ता सुरक्षित बच गया।

31-Jan-2026 05:20 PM

By First Bihar

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले के सराय टॉल प्लाजा के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी। जो अररिया से पटना लौट रहे थे। तभी सराय टॉल प्लाजा के पास डॉक्टर दंपती की कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।


मृतकों की पहचान अररिया सदर अस्पताल में तैनात 50 वर्षीय डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद और उनकी 45 वर्षीया पत्नी के रूप में हुई है। दोनों पटना के रहने वाले थे। घने कोहरे की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। कंटेनर और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में दोनों फंस गए। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टर दंपती और ड्राइवर को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जहां के डॉक्टरों ने दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर का इलाज शुरू किया गया। हालांकि इस दौरान एक चमत्कार यह देखने को मिला कि हादसे के दौरान पालतू कुत्ता बाल-बाल बच गया। कुत्ते को एक भी खरोंच तक नहीं आई। जिसे कार से बाहर निकाला गया और मृतक के परिजनों के हवाले किया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और कंटेनर को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।