बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
07-Jul-2025 02:26 PM
By Vikramjeet
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में 'सर्प मित्र' के नाम से मशहूर जेपी यादव की रविवार को सांप के डसने से मौत हो गई। राजापाकर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव निवासी जेपी यादव को इलाके में एक विषैले नाग के रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था। लेकिन इस रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने उनकी उंगली में डंस लिया। कुछ ही देर में जहर का असर तेजी से फैल गया और मौके पर ही वे गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि जेपी यादव को सांपों से कोई डर नहीं था। वे अब तक सैकड़ों सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके थे। उस दिन भी उन्होंने बिना डरे सांप को पकड़ने की कोशिश की और डंसने के बाद भी हार नहीं मानी, कोबरा को डब्बे में बंद करने की कोशिश करते रहे। लेकिन विष का असर इतना तेज था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे।
इससे पहले ऐसी ही एक दर्दनाक घटना समस्तीपुर में भी सामने आ चुकी है, जहां ‘स्नेकमैन’ जय सहनी की भी सांप के काटने से मौत हो गई थी। जय सहनी ने अब तक करीब 2000 सांपों को बचाया था। वे हरपुर भिंडी पंचायत के निवासी थे और सांपों को दोस्त मानते थे। उनका आत्मविश्वास इतना बढ़ गया था कि वे बिना किसी सुरक्षा के हाथों से सांप पकड़ते और उन्हें चूमते तक थे।
पिछले दिनों एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उन्हें भी सांप ने डंस लिया और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इन दोनों घटनाओं ने समाज में ‘सांप मित्रों’ की जान जोखिम में डालकर की जाने वाली सेवा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में शोक और चिंता दोनों गहराते जा रहे हैं।