ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / जिसने NDA को वोट नहीं दिया, उसे पंचायत चुनाव में हराएंगे, बिहार के...

जिसने NDA को वोट नहीं दिया, उसे पंचायत चुनाव में हराएंगे, बिहार के मंत्री का विवादित बयान

मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन नहीं किया, उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया जाना चाहिए।

29-Dec-2025 07:46 PM

By First Bihar

VAISHALI: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन सोमवार को वैशाली पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने उस वायरल बयान का बचाव किया, जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट नहीं देने वाले लोगों को पंचायत चुनाव में हराने की बात कही थी।


मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन नहीं किया, उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया जाना चाहिए और उन्हें पराजित करना चाहिए। उन्होंने इस बयान को सही ठहराया। इस कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर भी अपनी बात रखी। 


उन्होंने कहा कि जो बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान में ले लिया है। वे हिंदुओं के साथ गलत नहीं होने देंगे। वहीं, एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है और यह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का आंतरिक मामला है। इसके अलावा मंत्री लखेन्द्र रौशन ने नए साल में अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की। दरअसल मंत्री वैशाली जिले के बेलसर प्रखण्ड क्षेत्र के अफजलपुर में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

मुन्ना खान की रिपोर्ट