ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
05-Jul-2025 10:39 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर बाजार में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को एक विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल, स्थानीय विधायक संजय सिंह स्वयं टैंकर लेकर नाला सफाई करवाने पहुंचे लेकिन जनता ने इस पहल को चुनावी स्टंट बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि विधायक संजय सिंह बीते चार वर्षों से इस जलनिकासी की समस्या की अनदेखी करते रहे और अब जब चुनाव नजदीक है, तब टैंकर लेकर सफाई कराने आ गए।
जानकारी के मुताबिक, विरोध के दौरान कुछ लोगों ने विधायक पर कमीशनखोरी और राजनीति करने का आरोप लगाया, जिससे बात बिगड़ गई। गुस्से में आकर विधायक ने लोगों से बहस करते हुए जमकर गाली गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अब घटना ने राजनीतिक गरमाहट को और बढ़ा दिया। लोगों का कहना है कि हर बारिश में भगवानपुर बाजार में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है जिससे दुकानदारों और आम नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। टैंकर से पानी निकलवाना एक अस्थायी हल है, स्थायी समाधान के लिए सड़क और नाले के समुचित निर्माण की जरूरत है।
विरोध के चलते विधायक को टैंकर वापस बुलवाना पड़ा और स्थिति स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप से शांत हुई। बाद में विधायक संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि “भगवानपुर में रोड भी बनेगा, नाला भी साफ होगा, लेकिन जो लोग विकास नहीं होने देना चाहते, उनकी गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी।”
वहीं दूसरी ओर, स्थानीय नागरिकों ने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को जनता की समस्या को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि आलोचना पर गाली-गलौज और आक्रोश दिखाना। अब देखना यह है कि जलनिकासी की इस ज्वलंत समस्या का स्थायी समाधान कब तक होता है या फिर यह भी चुनावी वादों तक ही सिमटकर रह जाएगा।