बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
21-Nov-2022 09:25 AM
VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां मौतों की संख्या 8 से बढ़कर 12 हो गई है। घटना देसरी थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज अभी भी पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। मरने वालों में 6 बच्चियां शामिल हैं।
दरअसल, महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के पास दर्जनों लोग रविवार की रात सड़क के किनारे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है।
हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पीपल के पेड़ से टकरा गया। अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। भारी अफरा-तफरी के बीच राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अभी भी ट्रक के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।