Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान
13-Oct-2025 12:31 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र, पौरा मदन सिंह गांव में एक अत्यंत ही गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ व्यक्तियों ने बकरी को पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और घंटों थाने के बाहर हंगामा करते रहे। फातियाबाद-बोरहा निवासी संजय पासवान की पत्नी गीता देवी ने बताया कि वे बकरी चराने के लिए हावड़ा, मदन सिंह के खेत गए थे। जैसे ही वे छोटू बैठा के घर के पास पहुंचे, उनकी बकरी को पीट-पीटकर मार दिया गया। इसी दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। इस घटना से मालिक और स्थानीय लोग सकते में हैं।
थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घटना स्थल की जांच और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस नासमझी और हिंसक कृत्य की निंदा कर रहे हैं। वहीं, परिजन और ग्रामीण पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है। थानेदार और स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पर लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर मामले को हल किया जाएगा।