LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
05-Oct-2025 02:33 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने दो प्रेमी जोड़ों की जबरन शादी करवा दी और इसके बाद उनकी पिटाई भी कर दी। यह मामला महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव का है, जहां यह घटना दशहरा की रात घटी। सोशल मीडिया पर इस घटना का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, दशहरा की रात दो युवक अपनी प्रेमिकाओं से मिलने गांव पहुंचे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों जोड़ों के बीच प्रेम प्रसंग लगभग डेढ़ साल से चल रहा था। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, उन्होंने मौके पर ही पंचायत बुलाई और चारों की जबरन शादी करवा दी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों युवकों की खूब पिटाई भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टी फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि लड़कियां कुशवाहा जाति की हैं जबकि लड़के सहनी जाति के हैं। जातीय भिन्नता के कारण दोनों परिवारों के बीच यह रिश्ता सामाजिक रूप से स्वीकार्य नहीं था। यही वजह रही कि जब यह प्रेम प्रसंग सार्वजनिक हुआ, तो गांव में तनाव का माहौल बन गया। दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहनें हैं और दोनों युवक भी चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों गांवों के बीच की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है।
पकड़े गए युवकों की पहचान 22 वर्षीय हनुमान कुमार और 21 वर्षीय करण कुमार, दोनों निवासी छतवारा चौक के रूप में हुई है। वहीं, प्रेमिकाएं शेरपुर छतवारा गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दोनों पक्षों के परिवारों को दी, जिसके बाद परिजनों की मौजूदगी में गांव में ही शादी की रस्म पूरी कर दी गई। शादी के बाद स्थिति और बिगड़ गई जब परिजनों ने कथित तौर पर दोनों युवकों की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण और कुछ परिजन युवकों को घेरकर पीट रहे हैं जबकि अन्य लोग हंसी-मजाक करते हुए वीडियो बना रहे हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है। महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मुझे इस मामले में कोई शिकायत या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, और वायरल वीडियो की जानकारी भी नहीं है।” पुलिस की यह प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों में नाराजगी का कारण बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब घटना का वीडियो खुलेआम सोशल मीडिया पर घूम रहा है, तब पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।