ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar news: बिहार के इस जिले में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी...

Bihar news: बिहार के इस जिले में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

Bihar news: वैशाली जिले के लालगंज से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। पुलिस ने रसूलपुर गांव में छापा मारकर एक मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां अवैध रूप से शराब का उत्पादन किया जा रहा था।

14-Apr-2025 02:29 PM

By First Bihar

Bihar News: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने यहां एक मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान शराब उत्पादन में प्रयुक्त पंचिंग मशीन, बड़ी संख्या में शराब की बोतलें, रैपर, रासायनिक पदार्थ, और दो कार जब्त की गई हैं।


इस कार्रवाई में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक लिखी हुई नंबर प्लेट और कई अन्य फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की गई हैं। पुलिस का मानना है कि इस फैक्ट्री में अवैध रूप से शराब तैयार कर बाजार में खपाई जा रही थी।


प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष शैलजा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एसआई संतोष कुमार की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। पुलिस के अनुसार यह रेड शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है। लालगंज, राघोपुर, विदुपुर और सररिया सलेमपुर जैसे इलाकों में इन दिनों शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज़ है। लालगंज थानाध्यक्ष शैलजा के कार्यभार संभालने के बाद इलाके में अपराधियों और शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


इस मामले में एसडीपीओ गोपाल मंडल भी काफी एक्टिव हो गेट हैं| हाल ही में उन्होंने लालगंज सदर टू क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किया था । इसी नीति का नतीजा है कि पिछले दिनों लूटे गए पिकअप वाहन को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून को हर हाल में लागू किया जाएगा और तस्करों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।