ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / बच्चों में कोरोना से जुड़ी बड़ी खबर, 50 फीसदी बच्चों में मिली एंटीबॉडी

बच्चों में कोरोना से जुड़ी बड़ी खबर, 50 फीसदी बच्चों में मिली एंटीबॉडी

10-Jun-2021 07:24 AM

PATNA : बच्चों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने के लिए लगातार रिसर्च का सिलसिला जारी है। बच्चों के टीकाकरण को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना एम्स में वैक्सीन ट्रायल के लिए आए 50 फीसदी से ज्यादा बच्चों की जांच में एंटीबॉडी बनी मिली है। बच्चों की जांच के दौरान सीरो रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। 12 से 18 साल के 27 बच्चों का वैक्सीन ट्रायल सोमवार को पूरा हुआ। ट्रायल में शामिल होने आए कई बच्चों में पहले से ही एंटीबॉडी थी। इस कारण से उन्हें टीके का डोज नहीं दिया गया। एम्स के सूत्रों की मानें तो 50 से 60 प्रतिशत बच्चों में एंटीबॉडी पाई गई। यानि इन बच्चों के शरीर में पहले से कोरोना के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली सशक्त हो चुकी थी। यह तभी हुआ होगा जब इन बच्चों का शरीर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ा। 


पटना एम्स की सीनियर डॉक्टर वीणा सिंह ने बताया कि एंटीबॉडी बनने के बाद भी बच्चों और उनके माता-पिता को विशेष सावधानी बरतनी होगी। कोरोना वायरस का म्यूटेंट लगातार बदल रहा है। अभी दूसरी लहर के वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनी है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि तीसरी लहर में वायरस का म्यूटेंट ऐसा ही हो। इसलिए बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता उनके टीकाकरण पूरा होने तक बरतनी होगी।


उधर पटना एम्स के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह के मुताबिक ट्रायल में शामिल होने आए 12 से 18 साल के कुछ बच्चों की जांच में एंटीबॉडी पाई गई। ऐसे बच्चों को कोवैक्सीन टीके का ट्रायल नहीं किया गया। पहले से एंटीबॉडी रहने से टीके की जरूरत नहीं होती। ट्रायल में सिर्फ उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया, जिनमें एंटीबॉडी नहीं पाई गई।