ब्रेकिंग न्यूज़

अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Home / bihar / उमेश कुशवाहा बोले- मोदी के इशारे पर चल रही ED, CBI की रेड,...

उमेश कुशवाहा बोले- मोदी के इशारे पर चल रही ED, CBI की रेड, विपक्ष को तबाह करने के लिए चल रहा खेल

18-Nov-2022 01:04 PM

PATNA : कुढ़नी में होने वाले उपचुनाव की तारीख धीरे-धीरे नज़दीक आ रही है और बिहार की सियासी हलचल भी तेज़ होने लगी है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगी है। इसी कड़ी में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि कुढ़नी में महागठबंधन की जीत तय है। यहां एकतरफ़ा मुकाबला होने वाला है। 



उमेश कुशवाहा ने कहा है कि कुढ़नी उपचुनाव के लिए महागठबंधन में सभी लोग तैयारी कर रहे हैं। हमारे उम्मीदवार मनोज कुशवाहा की जीत पक्की है। कुढ़नी में एकतरफ़ा चुनाव होगा। लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जोड़ी को स्वीकार किया है। इस बार पूरी मजबूती के साथ बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन के सभी नेता प्रचार के लिए जाएंगे। जब कार्यक्रम तय कर लिया जाएगा तो मीडिया को इसको जानकारी दे दी जायेगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुढ़नी में नीतीश और तेजस्वी का भी कार्यक्रम बन रहा है। 



वहीं, केंद्रीय जांच एजेंसियों पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि आईटी, सीबीआई और ईडी के माध्यम से बीजेपी अपने विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय एजेंसियां पीएम के इशारे पर चलता है। लेकिन इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी का खेल समाप्त करना है। अब पूरे देश में महागठबंधन का राज़ होगा।