ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट

Home / bihar / Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का...

Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?

Bihar Education News: सारण जिले में यू-डायस पोर्टल पर छात्रों की एंट्री में लापरवाही महंगी पड़ी। नामांकन डेटा में गड़बड़ी और सुधार नहीं होने पर 253 स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

06-Feb-2026 07:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Education News: बिहार के सारण में यू-डायस पोर्टल पर छात्रों की एंट्री में लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। यू-डायस 2024–25 और 2025–26 के दौरान छात्र नामांकन में पाए गए अंतर को समय पर ठीक नहीं करने और पोर्टल पर सही एंट्री नहीं होने के कारण जिले के 253 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।


इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निशांत किरण ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) प्रियंका रानी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कदम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा के पत्रांक 2454, दिनांक 22 दिसंबर 2025 के आलोक में उठाया गया है।


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यू-डायस पोर्टल पर दर्ज छात्र नामांकन ही सरकारी योजनाओं की आधारशिला है। इसी आंकड़े के आधार पर छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन, किताबें, यूनिफॉर्म, स्कूल ग्रांट, शिक्षक पदस्थापन और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का आवंटन किया जाता है। कई विद्यालयों में यह पाया गया कि स्कूल रजिस्टर में दर्ज छात्र संख्या और यू-डायस पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में भारी अंतर था, जिससे विभागीय समीक्षा बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लगातार सवाल खड़े हो रहे थे।


आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि छात्रों की संतोषजनक एंट्री नहीं होने के कारण विभागीय वीसी में डीईओ को बार-बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सुधार नहीं होने पर अंततः वेतन स्थगन की कार्रवाई की गई। इस संबंध में संबंधित प्रधानाध्यापकों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) को सूचना भेज दी गई है।


इन प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया

अमनौर – 18

बनियापुर – 21

छपरा सदर – 28

दरियापुर – 26

दिघवारा – 07

एकमा – 16

गड़खा – 11

इशुआपुर – 04

जलालपुर – 08

मकेर – 02

मांझी – 13

मढ़ौरा – 22

मशरक – 27

नगरा – 04

पानापुर – 07

परसा – 08

सोनपुर – 14

तरैया – 17

कुल प्रभावित विद्यालयों की संख्या: 253