बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
10-Feb-2025 10:36 PM
By First Bihar
Train News मधुबनी जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोमवार को ट्रेन ने नहीं चढ़ पाने वाले यात्रियों ने जमकर तोड़फोड़ की. इसके कारण 36 मिनट विलंब से ट्रेन खुली. यात्रियों के उग्र रूप को देखते स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. इसके बाद नगर थाना पुलिस दर्जनों जवानों के साथ स्टेशन पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को शांत कराया गया.
हालांकि दर्जनों की संख्या में यात्री ट्रेन में चढ़ने में असफल रहे. कुछ यात्री ट्रैक पर ही बैठ गए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाकर ट्रेन को रवाना किया. स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जयनगर से ही बोगी को लॉक कर दिया गया था. मधुबनी स्टेशन पर जिन यात्रियों का रिजर्वेशन था वह दरवाजा व खिड़की खुलवाने का प्रयास किये, लेकिन कोई भी यात्री अंदर से दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद यात्री आक्रोशित होकर तोड़फोड़ करने लगे.