ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / bihar / तीसरी लहर थमी तो डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मिली राहत, अब मिल पाएगी...

तीसरी लहर थमी तो डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मिली राहत, अब मिल पाएगी छुट्टी

16-Feb-2022 07:11 AM

PATNA : देश के साथ-साथ बिहार में भी कोरोना की तीसरी लहर थम गई है। संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब बिहार में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टियां मिल पाएंगी। सरकार ने संक्रमण को देखते हुए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों को 28 फरवरी तक रद्द कर दिया था लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने जो नया आदेश जारी किया है उसके मुताबिक डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अवकाश मिल पाएगा। 


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना को लेकर सभी तरह की पाबंदियां खत्म की जा चुकी हैं। 12 फरवरी को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की हुई बैठक के बाद पाबंदियों को खत्म करने का फैसला किया गया था। प्रदेश में जनजीवन बिल्कुल सामान्य हो चुका है ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने सरकार के इसी फैसले को आधार मानते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अवकाश देने का फैसला किया है। इसके साथ ही सभी चिकित्सा पदाधिकारी, संविदा पर कार्यरत कर्मी, नियोजन सहित अन्य संवर्ग के कर्मियों को जो अवकाश मिलते हैं उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया है। 


आपको बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी राज्य के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई थीं। इस दौरान सभी ने लगातार काम किया जिसे देखते हुए नीतीश सरकार में बोनस देने का भी ऐलान किया था। स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों को सरकार की तरफ से बोनस दिया गया इसके बाद जब तीसरी लहर प्रदेश में सक्रिय हुई तो एक बार फिर सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी और लगभग 2 महीने के बाद अवकाश बहाल किए जाने के फैसले से मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है।