ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / थानेदार ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर थाने से छोड़ा, इंस्पेक्टर ने कार्रवाई...

थानेदार ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर थाने से छोड़ा, इंस्पेक्टर ने कार्रवाई के लिए एसपी-डीएसपी को लिखा लेटर

04-Apr-2020 01:16 PM

By Awnish

MOTIHARI : कोरोना महामारी के बीच पुलिस की भी चांदी कट रही है ।डीजीपी के आदेश को धत्ता बताते हुए थानेदार ने शराब के साथ तस्कर को पकड़कर दिनभर हाजत में रखकर छोड़ दिया ।इसकी भनक जब पुलिस इंस्पेक्टर को लगा तो दो दिन बाद थानेदार ने शराब तस्कर पर मेहरबानी दिखाते हुए आनन-फानन में एक केस दर्ज कर 41 ए का लाभ दे दिया गया ।मामला पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना का बताया जा रहा है ।पुलिस इंस्पेक्टर ने थानेदार पर करवाई के लिए एसपी और डीएसपी को पत्र भेजा गया है।


बताया जा रहा है कि सुगौली थानेदार द्वारा एक अप्रैल को 25 लीटर शराब के साथ एक तस्कर देवान चौक से  गिरफ्तार किया गया था ।गिरफ्तार तस्कर को शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार कर थाने के हाजत में दिनभर बंद रखा गया ।शाम को तस्कर को छोड़ दिया गया ।दो अप्रैल को पुलिस इंस्पेक्टर किशोर कुमार को गाड़ी चालक, चौकीदार और सिपाही द्वारा घटना के बारे में बताया गया ।संज्ञान लेते हुए पुलिस इंस्पेक्टर ने थानेदार को पत्र देकर तलब किया कि विसुनपुरवा गांव के जयकरण साहनी को 25 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर क्यो छोड़ दिया गया है। इंस्पेक्टर के संज्ञान में आने पर थानेदार द्वारा दो अप्रैल को कांड दर्ज कर शराब तस्कर को  41 क का लाभ देते हुए बेल दे दिया गया ।


सुगौली पुलिस इंस्पेक्टर ने थानेदार को भेजे पत्र में लिखा है कि शराब तस्कर को थाने हाजत में बंद कर छोड़ना और उसका मोबाइल-बाइक ले लेना निजी स्वार्थ से किया काम है, जो न कि शर्मनाक है बल्कि अपराधिक कृत है ।थानेदार को भेजे पत्र की प्रतिलिपि पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा एसपी और सदर डीएसपी को भी भेजा गया है ।अब देखना है ।वरीय पदाधिकारी द्वारा क्या करवाई की जाती है।