Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
28-Jun-2023 10:18 AM
By First Bihar
ROHTAS: बिहार के डिहरी के राजद विधायक फते बहादुर सिंह ने अपने ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. खासकर रोहतास जिला में तमाम अवैध कारोबार के लिए रोहतास के डीएम तथा एसपी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के द्वारा रोहतास जिला के DM तथा SP के कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं तथा लिखा है कि रोहतास जिला के DM-SP के संरक्षक में धड़ल्ले से चल रहे सभी अवैध कारोबार. उन्होंने अपने टि्वटर पोस्ट में लिखा है कि रोहतास जिले के भ्रष्टाचार का जड़ और SP हैं.
मालूम हो कि रोहतास जिला सोन नदी के किनारे मिलने वाले बालू के अवैध कारोबार के लिए कुख्यात रहा है. पहले सही आर्थिक अपराध इकाई की रोहतास के अधिकारियों के कार्यशैली को लेकर जांच चल रही है. साथ ही पूर्व के कई तात्कालिक SDM तथा SDPO पर गाज गिर चुका है. वही आज भी कई अधिकारी रडार पर हैं. ऐसे में फिर एक बार सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा डीएम तथा एसपी पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.
बता दें देहरी के पहली बार राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से विधायक चुने फतेह बहादुर सिंह ने मंगलवार को अपने टि्वटर अकाउंट से पोस्ट किया कि रोहतास जिला के डीएम और एसपी के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहे हैं सभी अवैध कारोबार उन्होंने अपने दूसरे पंक्ति में लिखा कि रोहतास जिले का भ्रष्टाचार का जड़ डीएम और एसपी है. इतना ही नहीं अपने ट्विटर अकाउंट से किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया जिसके बाद उनके कई समर्थकों ने भी उनके सोशल मीडिया के पोस्ट को लाइक कॉमेंट तथा शेयर करना शुरू कर दिया. RJD विधायक का अपने ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ किए गए ट्वीट कल से ही चर्चा का विषय बना हुआ है.
वहीं दूसरी ओर रोहतास के SP विनीत कुमार ने रात के 2:30 बजे रोहतास जिला के पत्रकारों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उन्हें सोशल मीडिया के अपवाहों से सतर्क रहने की नसीहत दी. पत्रकारों को संबोधित करते हुए संदेश लिखा की सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक संदेशों, अफवाहों से सतर्क रहें तथा ऐसे संदेशों को लेकर सूचित करें. ताकि उसका खंडन या पुष्टि किया जा सके.