पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
13-Jul-2025 07:21 AM
By First Bihar
Tejashwi Yadav: बिहार के विपक्षी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया, जिसमें उन्होंने सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में खेदजनक रूप से कहा कि "इतने मर्डर हो रहे हैं कि कोई गिन भी नहीं सकता। बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े‑मकौड़े से भी सस्ता हो गया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, और पुलिस व प्रशासन satta‑võrote (सरकारी गुंडों) की फायरिंग का पर्दा साध रहे हैं।
दरअसल, राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार देर शाम कंकड़बाग थाना क्षेत्र के एफ सेक्टर पार्क में टहल रहे लोगों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूटी पर सवार दो अपराधियों ने तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी। घटना के वक्त पार्क में कई स्थानीय लोग मौजूद थे, जो गोली की आवाज सुनते ही जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।
जानकारी के मुताबिक, बदमाश पार्क के अंदर स्कूटी खड़ी कर अचानक फायरिंग करने लगे और फिर उसी स्कूटी से फरार हो गए। डर और दहशत का माहौल ऐसा था कि किसी ने उनका पीछा तक करने की हिम्मत नहीं की। आसपास के लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
इस घटना के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “
“इतने मर्डर हो रहे हैं कि कोई गिन भी नहीं सकता। बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े-मकोड़े से भी सस्ता।
सीतामढ़ी में व्यवसायी की हत्या,
पटना में दुकानदार की हत्या,
नालंदा में नर्स की हत्या,
खगड़िया में युवक की हत्या,
गया और नालंदा में दो-दो हत्याएं।
चारों तरफ सरकारी गुंडों की गोलियाँ ही गोलियाँ।
अपराधियों को संरक्षण दे रही सत्ताधारी नेताओं की बोलियाँ।
अपराधियों के सांझेदार NDA नेता-अधिकारी जाति खोजने में व्यस्त।”
तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने नीतीश सरकार से इस्तीफे की मांग तक कर डाली।