ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / तेजस्वी ने बिहार में सरकार बनाने का किया दावा, भाई को जिताने के...

तेजस्वी ने बिहार में सरकार बनाने का किया दावा, भाई को जिताने के लिए मांगा आशीर्वाद

13-Oct-2020 03:48 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR:  तेजस्वी यादव ने बिहार में आरजेडी की सरकार बनाने का दावा किया है. तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के नामांकन के बाद हसनपुर में दावा किया कि वह सरकार बनाने जा रहे हैं. आपलोग उनके भाई को जिताने के लिए आशीर्वाद और वोट दे. 

बिहार में रूक गया विकास

महागठबंधन के सीएम चेहरा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हसनपुर ने तेजप्रताप यादव के नामांकन के साथ ही अपने चुनावी दौरे की शुरुआत भी की. इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इनके वजह से ही बिहार में विकास का काम रुक गया है. 

कुर्सी बचाने में जुटे हैं नीतीश

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कभी इधर तो कभी उधर रहकर सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे रहते है और जनता का कोई काम नहीं हो पा रहा है. उन्होंने अपने वायदे को फिर से दुहराते हुए कहा कि उनकी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में मेरी पहली कलम इसी के लिए ही चलेगी. जिसमें दस लाख बेरोजगारों को को स्थायी नौकरी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनना बिल्कुल तय है. यह आप 10 नवंबर को खुद देख लेंगे. जब चुनाव का रिजल्ट आएगा. इस बार जनता ने सरकार को बदल देने का फैसला ले लिया है.