ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / नीतीश चीफ मिनिस्टर नहीं चीट मिनिस्टर हैं, फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले...

नीतीश चीफ मिनिस्टर नहीं चीट मिनिस्टर हैं, फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले तेजस्वी, कहा..जिसको कुर्सी से प्यार हो वो जनता से प्यार नहीं कर सकता

पटना के लोदीपुर में आयोजित फर्स्ट बिहार कॉन्क्लेव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। हर महीने 2,500 रुपये महिलाओं को देने का ऐलान किया।

07-Oct-2025 07:54 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के लोदीपुर स्थित होटल ताज में आयोजित फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चैनेल हेड कुमार प्रबोध के एक-एक सवालों का जवाब दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि इतना लाचार असहाय मुख्यमंत्री देश में नहीं है। मीडिया से दूरी बनाकर रहते हैं। वो किसी से मिल नहीं सकते हैं। 


बिहार के लोग ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं जो जनता के साथ मिलजुलकर रहें, उनके दुख और सुख में रहें। बीस साल में 70 हजार मर्डर बिहार में हुआ है। बच्चियों के साथ गैंगरेप हुआ, अस्पताल में बेड नहीं मिला मृत्यु हो गयी। जो शहीद हुए उनके परिवार से मिलने एक बार भी वो नहीं गये। जिसको कुर्सी से प्यार हो वो जनता से प्यार नहीं कर सकता। नीतीश जी का यह अंतिम चुनाव है वो दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। 


तेजस्वी ने दावा किया कि सरकार महागठबंधन की बनने जा रही है। जनवरी से हर माई बहन को उनके खाते में एक साल का 30 हजार रूपया देंगे। यानि हर महीने का ढाई हजार देंगे। नीतीश सीएम नहीं चीट मिनिस्टर हैं। वो तेजस्वी की योजनाओं की नकल करते हैं। बिहार की जनता ने इन लोगों को 20 साल देख लिया है, अब लोग परिवर्तन के मूड हैं। बिहार में हमारी सरकारी बनेगी। लेकिन यदि फिर से एनडीए की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और बढ़ेगी। भ्रष्ट सरकार ने 20 साल तक सिर्फ लूटने का काम किया है। 


जो बलात्कारी लोग हैं उनके प्रचार में प्रधानमंत्री बिहार आते हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमसे कोई पूछेगा कि 17 महीने में आपने कितना क्या काम किया है, तो हम 20 काम गिना देंगे। लेकिन दोनों डिप्टी सीएम से सिर्फ बकैती किये हैं। एक बोलता है कि एक नेता को हम इतना गाली दिये कि हम ही नेता बन गये और दूसरा तो आपस..इन लोगों को 20 साल का हिसाब देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि मेरी सरकार आएगी तब हर बिहारी सीएम (चेंज मेकर) बनेगा।