तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
07-Jan-2026 04:11 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव दही चूड़ा भोज का न्योता देने लिए बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के घर पहुंचे। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा से पर्सनल मोबाइल नंबर मांगा। तो उन्होंने अपना मोबाइल नंबर तेज प्रताप को दिया।
बता दें कि तेज प्रताप यादव इस साल अपने आवास पर मकर संक्रांति का चू़ड़ा दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सहित सभी प्रमुख नेताओं को चूड़ा-दही भोज में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं।
मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा–दही भोज देने की परंपरा बिहार की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हर साल मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन करते रहे हैं, इस आयोजन को सामाजिक समरसता और राजनीतिक मेलजोल का प्रतीक माना जाता है।
अब इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन भोज का आयोजन किया है। उनकी पार्टी की ओर से चूड़ा–दही भोज आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि हाल ही तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया गया था इसके बावजूद वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश देने का काम कर रहे हैं।


