Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
23-May-2025 12:16 PM
By First Bihar
Tej Pratap Maldives: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव इन दिनों विदेश यात्रा पर मालदीव में हैं। वहां से उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे समुद्र किनारे बने हट (कुटिया) के बाहर ध्यान की मुद्रा में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'ओम नमः शिवाय' का मंत्रोच्चार सुनाई देता है, जो पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना देता है।
तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और लिखा है कि शांति जीवन में एक जरूरी चीज है। इसके बिना जीवन में अफरातफरी फैल जाती है। ध्यान और आत्मचिंतन से सोच और भावनाओं की गहराई को समझने में मदद मिलती है। यह अपार संतोष देता है।
उन्होंने आगे कहा कि बहते पानी की आवाज में अद्भुत शक्ति होती है। यह हमें प्रकृति की स्थिरता की याद दिलाती है और हमारी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकती है। बता दे कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को 14 मई को 17 से 23 मई तक मालदीव जाने की अनुमति दी थी। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब बिहार विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं और सभी दलों की नजर तेज प्रताप की राजनीतिक गतिविधियों पर है। इधर ,तेज प्रताप यादव इस बार समस्तीपुर की हसनपुर सीट छोड़कर वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसी सीट से वे 2015 में जीत चुके हैं और अब पुनः वापसी की रणनीति बना रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेज प्रताप यादव को राजनीतिक रूप से अलग थलग करने और आरजेडी परिवार में फूट डालने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने कहा था कि तेज प्रताप को घर के अंदर लड़ाई ही लड़नी होगी, बाहर की राजनीति बाद में है। पहले भी तेज प्रताप यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश सेवा का मौका मांगा था। यह बयान राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चित रहा था।