ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / bihar / यही सुशासन है: बेखौफ बालू माफिया बीच नदी में नाव पर करा रहे...

यही सुशासन है: बेखौफ बालू माफिया बीच नदी में नाव पर करा रहे हैं बार बालाओं का अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल

30-Jun-2021 06:55 AM

PATNA : शादी ब्याह या दूसरे समारोहों में बार बालाओं के डांस की चर्चा तो आपने सुनी होगी. लेकिन यदि गंगा या सोन नदी की लहरों के बीच नतर्कियों से अश्लील डांस कराकर बालू माफिया उसका लुफ्त उठायें तो किसे दोष दीजियेगा. सुशासन में ऐसा ही हुआ है. नदी के बीच नाव में बार बालाओँ का डांस का वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता. लेकिन चर्चा यही है कि बालू माफिया जश्न मनाने के लिए बीच नदी में नर्तकियों से अश्लील नृत्य करा रहे हैं.

मंगलवार को नदी के बीच नाव पर बार बालाओँ के डांस का वीडियो वायरल हुआ. तकरीबन डेढ़ मिनट के वीडियो में नर्तकियां अश्लील गानों पर डांस कर रही है औऱ नाव पर बैठे लोग ही इसका लुफ्त उठा रहे हैं. जिस नाव पर डांस हो रहा है उसके पास तीन-चार नाव औऱ हैं जिन पर दर्शक रंगारंग डांस का मजा ले रहे हैं.


बालू माफियाओँ का राज

जानकार बता रहे हैं कि गंगा औऱ सोन नदी के संगम के पास का ये वीडियो है. भोजपुर जिले के बडहरा इलाके में बिंदगावा के पास का ये वीडियो है. वीडियो कब का है इसकी पक्की जानकारी नहीं मिल पायी है. लेकिन मंगलवार की शाम से ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि सोन नदी से अवैध तरीके से बालू निकालने वालों ने इस डांस प्रोग्राम का आय़ोजन किया था. बालू माफियाओं ने नदी के बीच रंगारंग डांस का मजा लिया.

गौरतलब है कि भोजपुर, सारण औऱ पटना जिले में बालू के सरकारी ठेकेदार ने काम बंद कर रखा है. उसके बाद अवैध माफिया बालू उत्खनन कर रहे हैं. बालू माफियाओँ को लेकर काफी विवाद हो चुका है. राज्य सरकार औऱ पुलिस मुख्यालय उन पर कार्रवाई के लिए लगातार निर्देश दे रहा है. लेकिन उनके हौंसले कितने बुलंद है ये वीडियो से अंदाजा लग जा रहा है. 

उधर स्थानीय पुलिस ने डांस के वीडियो की जानकारी होने से ही इंकार किया है. पुलिस ने कहा है कि ऐसा वीडियो अगर सामने आता है तो उसकी जांच करायी जायेगी. अगर जांच में मामला सही पाया गया तो फिर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.