पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Jul-2020 06:03 PM
PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से एक बार फिर बातचीत की है। उद्धव ठाकरे से हुई फोन पर बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। चिराग पासवान ने कहा है कि सुशांत जैसे युवा के साथ जो कुछ हुआ उसकी हकीकत लोगों के सामने आनी चाहिए।
चिराग पासवान और उद्धव ठाकरे के बीच सुशांत केस को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई है। चिराग सीबीआई जांच की मांग करते रहे। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि मुंबई पुलिस हाई प्रोफाइल केस की गंभीरता से जांच कर रही है और जो कोई भी शक के दायरे में है उससे बुलाकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर किसी को भी नहीं छोड़ा।
चिराग पासवान को उन्होंने इस बात का भरोसा दिया है कि मुंबई पुलिस जल्द ही इस मामले में सफलता हासिल कर लेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह बेहिचक सीबीआई जांच की अनुशंसा कर देंगे।