ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / bihar / बिहार: निर्मली रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा, निर्माण के दौरान मिट्टी में...

बिहार: निर्मली रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा, निर्माण के दौरान मिट्टी में दबे दो मजदूर

27-Jun-2023 03:11 PM

By First Bihar

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले के निर्मली रेलवे स्टेशन के समीप एक बड़ा हादसा हुआ. यहां निर्मली स्टेशन के पास बने रेल विभाग के पुराने बिल्डिंग को मजदूरों द्वारा तोड़ कर मलबा हटाने का काम किया जा रहा था. इस दौरान में दो मजदूर मिट्टी के अंदर दब गए. करीब 8 फीट गड्ढे में गिर जाने के बाद रेस्क्यू कर दोनों को मजदूरों को बचाकर बाहर निकाला गया है. जिसके बाद उसे निर्मल ही स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया. जहां एक की स्थिति गंभीर होने के मद्देनजर  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.


जख्मी मजदूर में पहला लक्ष्मण राम और दूसरा मोहम्मद गुलाब दोनों निर्मली नगर पंचायत के ही वार्ड नंबर 12 के निवासी हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया रेलवे के संवेदक द्वारा रेलवे स्टेशन के समीप पुराने बिल्डिंगों को ध्वस्त कर मजदूरों से एक-एक ईट निकालने का काम करवाया जा रहा था. इसी दौरान 2 मजदूर ईट निकालने के दौरान मिट्टी के मलबे में दबते चले गए. हालांकि वहीं दूसरे मजदूरों ने शोर मचाना शुरू किया. तो स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों मजदूरों को बचाने के लिए कुदाल से मिट्टी अलग करना शुरू कर दिए. इस दौरान वह दोनों मजदूर हमें बचाओ हमें बचाओ कहकर चिल्ला रहे थे.


जब स्थानीय लोग नहीं निकल सके तो जेसीबी से मिट्टी काटकर हटाने का काम शुरू किया गया. नीचे उतर कर दो स्थानीय लोगों द्वारा कुदाली से मिट्टी काट काट कर अलग किया गया. फिर दोनों को रेस्क्यू कर बाहर किया गया. दोनों जख्मी हालत में थे. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को निर्मली स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया. निर्मली स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने लक्ष्मण राम को बेहतर बताया है. जबकि मजदूर मोहम्मद गुलाब की स्थिति गंभीर थी. जिस जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, इधर स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दो मजदूरों की मौत होते होते जान बच गई.