Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
11-Jul-2025 07:40 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में मछुआरा दिवस के मौके पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा प्रशासनिक प्रकरण सामने आया। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे बिहार सरकार के PHED मंत्री नीरज कुमार बबलू। इसी दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु कुमार शराब के नशे में मंच पर पहुंचे, जिससे प्रशासन और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
दरअसल, कार्यक्रम सुपौल टाउन हॉल में आयोजित था, जहां मंच पर उपस्थित शंभु कुमार की गतिविधियों से जिलाधिकारी सावन कुमार को संदेह हुआ। जब डीएम ने उन्हें पास बुलाया, तो उनके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। संदेह पुख्ता करने के लिए डीएम ने तुरंत कार्रवाई की।
डीएम ने शंभु कुमार को सर्किट हाउस बुलवाया और उत्पाद विभाग को सूचित किया। वहां पहुंची टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें 10 मिलीग्राम अल्कोहल की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें उत्पाद अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उत्पाद विभाग की टीम ने अधिकारी को थाना ले जाकर ब्लड सैंपल लिया और FIR दर्ज की। फिर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और सरकारी अधिकारियों पर इसका उल्लंघन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
जानकारी के मुताबिक, जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु कुमार इससे पहले भी शराब पीने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह घटना न केवल सरकारी सेवा के अनुशासन पर सवाल उठाती है, बल्कि शराबबंदी कानून की गंभीरता को भी उजागर करती है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। डीएम की तत्परता और कड़े कदम ने यह संदेश दिया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- संत सरोज