Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
20-Mar-2025 09:29 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: भारतीय मूल की वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स धरती पर सकुशल वापस लौट आई हैं। बिहार के समस्तीपुर के कुंदन कुमार रॉय ने एक अद्भुत मिथिला पेंटिंग बनाई है, जो उनकी असाधारण कला क्षमता का परिचय देती है। इस पेंटिंग में सुनीता विलियम्स और उनके साथी को समुद्र की ओर मछली के अंदर दर्शाया गया है। यह न केवल एक कला नहीं बल्कि अंतरिक्ष यात्रा और उसकी प्रेरणादायक कहानी को भी जीवंत करती है।
कलाकार कुंदन ने सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी को लेकर मिथिला पेंटिंग में एक अनोखा चित्रण किया है। सुनीता विलियम्स, जो 9 महीने अंतरिक्ष में बिताकर अब पृथ्वी पर वापस आईं हैं, उनके इस अद्वितीय सफर को लेकर समस्तीपुर के इस कलाकार ने कल्पना से एक स्पाइसजेट बनाया है, जो मछली के आकार का है और उसमें चार लोग अंतरिक्ष से पृथ्वी पर वापस आ रहे हैं। इस चित्रण ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है, और लोग इसे खूब सराह रहे हैं।
उन्होंने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक्स और भारतीय एथलीटों के लिए बनाई गई पेंटिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। कुंदन रंग-बिरंगी दुनिया को केवल काले और सफेद रंगों में देख पाते हैं। कुंदन को कलर ब्लाइंडनेस (वर्णान्धता) है, रंगों के शेड्स पहचानने में वह कठिनाई महसूस करते हैं। हालांकि, उनके रंग-बिरंगे संसार की कमी उनके कला में कभी बाधा नहीं बनी। काले और सफेद रंगों के बावजूद, उनकी पेंटिंग्स में एक विशेष जीवंतता और संवेदनशीलता देखने को मिलती है। सुनीता विलियम्स के सम्मान में बनाई गई मिथिला पेंटिंग को विशेष तौर पर सराहा गया। सोशल मीडिया पर उनकी बनाई पेंटिंग खूब वायरल हो रही है।