देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
25-Apr-2025 12:17 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Suicide News: बिहार के जमुई के रहने वाले बीटेक के स्टूडेंट ने देहरादून में खुदकुशी कर ली है। 20 वर्षीय बीटेक छात्र आशीष कुमार ने अपने होस्टल कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, आशीष ने तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज नहीं जाने की बात कही थी। जिसके बाद सुसाइड की खबर मिली।
मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के कारणों पर संदेह जताया है और मामले की गहन जांच की मांग की है। मृत छात्र बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव का निवासी था। खबरों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब आशीष ने गुरुवार को अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए कॉलेज जाने से मना कर दिया था। उसका चचेरा भाई अजय इंस्टीट्यूट चला गया, लेकिन जब वह लौटकर आया तो आशीष का शव होस्टल के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला।
आशीष के पिता नंदकिशोर यादव ने घटना पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि दो दिन पहले ही उनकी आशीष से फोन पर बात हुई थी और वह खुश था, फिर अचानक यह घटना कैसे हो गई। उन्होंने बताया कि आशीष बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और वह पढ़ाई में बहुत तेज था। परिजन इस मामले में आत्महत्या के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं और जमुई के वरीय अधिकारियों से इस घटना की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।