कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
24-May-2025 08:24 PM
By First Bihar
BAGAHA: वाल्मीकिनगर में VIP आईटी सेल की बैठक हुई। जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गयी। पार्टी प्रमुख ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर दिया। मुकेश सहनी ने कहा कि सोशल मीडिया आज यह बड़ी ताकत बन गई है और इसमें भी हमें 'ताकतवर' बनना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को लेकर घर-घर तक कार्यकर्ता जाए और सोशल मीडिया का उपयोग करें।
विकासशील इंसान पार्टी के आईटी सेल की दो दिवसीय बैठक आज पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि सभागार में शुरू हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी शामिल हुए और आईटी सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल करने पर बल दिया। इस बैठक में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आईटी सेल के लोग शामिल हो रहे हैं।
पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम सभी का बिहार में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब वह समय आ गया है जब हम अपना मुकाम हासिल कर लें और बड़ा वजूद बना सकें। यही सपना हमारे पूर्वजों ने भी देखा था।
उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आज हमें जरूरत है कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को लेकर हम गांव-गांव तक ही नहीं, घर-घर तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि पहले सरकार मीडिया और विपक्ष को अपनी तीसरी आंख मानती थी, लेकिन आज का दौर बदल गया है। मीडिया कंपनी बन चुकी है, जिसे लाभ कमाना है और दिल्ली की सरकार विपक्ष को ही खत्म करने में जुटी है।
मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर जोर देते हुए कहा कि आज यह एक बड़ी ताकत बन गई है। आज 20 करोड़ से अधिक लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर युवाओं का है और युवा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने और केंद्र तथा राज्य सरकार की असफलताओं को बताने का सबसे बेहतर तरीका सोशल मीडिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए वे किसी भी मुहूर्त का इंतजार न करें, बल्कि मजबूत साक्ष्य के साथ करारा जवाब दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि हमें सोशल मीडिया के क्षेत्र में भी अपनी ताकत बनानी है। उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भी कई तरह की योजनाएं बनाने की बात कही, जिससे बिहार के लोगों को रोजगार मिल सके।