Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
18-May-2020 08:48 AM
PATNA : STET की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को रद्द हुए परीक्षा में दोबारा सम्मिलत होने के कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। बिहार बोर्ड ने एलान कर दिया है कि एसटीईटी-2019 की रदद् परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरे हुए अभ्यर्थियों से STET की पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा । उन्हें पुनर्परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
बिहार बोर्ड परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि एसटीईटी-2019 की रदद् परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरे हुए अभ्यर्थियों को एसटीईटी की पुनर्परीक्षा में शामिल होने पर उनसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। इसके साथ ही उन्हें पुनर्परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करने की भी कोई जरुरत नहीं है।
परीक्षा में धांधली के आरोप पर बिहार बोर्ड ने एसटीईटी 2019 परीक्षा को रद्द किया था। परीक्षा रद्द करने के साथ ही बोर्ड ने शिक्षा विभाग को फिर से परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुशंसा भेजी है। बिहार में एसटीईटी 2019 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में 47 हजार 241 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।