पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
15-Nov-2022 08:58 AM
PATNA : सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को दो तत्कालीन बैंक प्रबंधक शंकर दास और अर्जुन दास को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भागलपुर में हुए करोड़ों रुपए के सृजन घोटाले का है। दोनों को हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा के हैं। अदालत ने 18 नवंबर 2022 तक के लिए दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया है।
दरअसल, भागलपुर के महिला सशक्तीकरण और सुदृढ़ीकरण की अलग-अलग सरकारी योजनाओं की करोड़ों रुपयों की राशि के एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत बैंक कर्मियों की मिलीभगत से सृजन नाम के स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से धोखाधड़ी किया गया था। प्रस्तुत मामले में भागलपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी केपी रमैया के हस्ताक्षर से आरबीआई की परमिशन लिए बिना बैंक खाते खोले गए और फिर उन खातों के माध्यम से सृजन संस्था के खाते में करोड़ों रुपयों का हेरफेर किया गया।
सीबीआई ने इस मामले की प्राथमिकी 14 ए/2017 के रूप में दर्ज करने के बाद 28 लोगों के खिलाफ 18 मार्च 2020 को आरोप पत्र दायर किया था। समन के बाद भी रमैया समेत 10 लोग अदालत में हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद इन सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। फिलहाल केपी रमैया समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। ईडी भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है।