पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Feb-2026 06:45 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के सारण के सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है। देश के 5वें बड़े ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है। 4228 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस एयरपोर्ट पर 1302 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 2030 तक इस एयरपोर्ट को तैयार किया जाएगा।
इसे छपरा-सोनपुर क्षेत्र के इतिहास का सबसे बड़ा विकास निर्णय माना जा रहा है। इसके बन जाने से पटना सहित उत्तर बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बिहार सरकार द्वारा सारण में इतनी बड़ी सौगात दिये जाने पर युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की।
युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने चक्र के सोनपुर में बनने जा रहे दक्षिण एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डा के निर्माण की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिनंदन किया है।
रोहित सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भिखारी ठाकुर की धरती पर इतिहास रच दिया है।
रोहित ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा की राजद सुप्रीमो के शासनकाल में गाय भैंस की चोरी होती थी। चारा की चोरी होती थी और आज विकास पर विकास हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लालू ने सारण सहित बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया।