Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
21-Mar-2025 08:30 PM
By First Bihar
Siwan news; बिहार के सिवान जिले में बालिका गृह से 13 लड़कियों के फरार होने की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब तक दो लड़कियों को बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
सिवान जिले के भैंसाखाल गांव में स्थित बालिका गृह से 19 मार्च की रात करीब 1 बजे 13 किशोरियां फरार हो गईं। ऊंची चारदीवारी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। फरार लड़कियों में ज्यादातर सिवान, गोपालगंज और सारण जिले की रहने वाली हैं।
सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर भागींसमाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इस बालिका गृह में विभिन्न मामलों में बरामद की गई नाबालिग लड़कियों को रखा जाता है। वार्डन रिंकू झा ने जीरादेई थाना और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने सुरक्षा गार्ड और कर्मियों को चकमा देकर भागने की योजना बनाई और रात के अंधेरे में फरार हो गईं।
अधिकांश लड़कियां ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली
फरार हुई लड़कियों में से कई ऑर्केस्ट्रा में काम करती थीं, जबकि कुछ नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया गया था। पुलिस अब इन लड़कियों के घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
जांच के आदेश, होगी कानूनी कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने इसकी जांच सदर एसडीओ सुनील कुमार को सौंपी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।