Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल
17-Dec-2020 08:27 AM
SIWAN : गांव की एक लड़की से प्यार करना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसको इसकी कीमत अपनी जांन देकर चुकानी पड़ी. प्रेमिका के परिजनों ने गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में गये युवक को जबरन उठाकर घर लाये और पीट-पीटकर कर हत्या कर दी.
लड़की के परिजन उसे मरा समझकर घर के आगे फेंक दिया और चोरी करके भागने के क्रम में छत से गिरकर मरने की बात कही. मामले की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वारदात के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं. मामला टड़वा खुर्द (पश्चिम टोला) की है. मृतक की पहचना रमाशंकर बैठा के पुक्ष अनूप बैठा के रुप में की गई है.
मृतक के परिजनों का कहना है कि अनूप का प्रेम प्रसंग गांव के रहने वाले रामछबिला यादव के घर की लड़की के साथ चल रहा था. दोनों के परिजनों को भी इसकी जानकारी थी. इसे लेकर पहले पंचायती भी हुई थी. अनूप को युवती से दूर रहने को कहा गया था. इसी बीच अनूप बुधवार को पड़ोस के परशुराम पासवान के घर तिलक समारोह में गया था. जहां से देर रात्रि करीब दो बजे छबिला यादव व उनके परिवार के अन्य सदस्य उसे एकांत में बुलाकर जबरन उठा ले गये.
घर ले जाकर अनूप को रस्सी में बांधकर खूब पिटाई की और मृत जानकर अपने घर के दरवाजे पर फेंक दिया. गुरुवार अहले सुबह मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुठनी के टड़वा खुर्द गांव का रहने वाला अनूप बैठा अपने दो भाई में छोटा था. पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.