पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
12-Jul-2025 04:05 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सिवान जिले से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से करोड़ों रुपये की अवैध विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब कबाड़ के नीचे छुपाकर ट्रक में भरकर लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह शराब राजस्थान से सिवान लाई जा रही थी और इसे यूपी के रास्ते बिहार में प्रवेश कराया गया था। ट्रक में सैकड़ों कार्टन शराब लदे हुए थे, जिन्हें सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दरोगा राय के समीप छापेमारी कर जब्त किया गया। ट्रक में शराब को कबाड़ के सामान के नीचे इस तरह छुपाया गया था कि किसी को शक भी न हो।
छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान राजस्थान के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब आखिरकार किसके लिए और कहां भेजी जा रही थी। अभी तक इस नेटवर्क के पीछे के मास्टरमाइंड का खुलासा नहीं हो पाया है।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, बावजूद इस तरह की बड़ी खेपों का पकड़ा जाना यह दर्शाता है कि शराब माफिया किस हद तक सक्रिय हैं। राज्य में आए दिन अवैध शराब की तस्करी और बिक्री की खबरें सामने आती रहती हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में लगी है। अनुमान है कि जल्द ही इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
रिपोर्ट- फैयाज अली