सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
19-May-2025 11:18 AM
By SAURABH KUMAR
Bihar News: सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र के बराही के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दादी और पोते की मौत हो गई है जबकि पिकअप पर सवार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप पर सवार होकर पूरा परिवार पैरोल स्थान मन्नत उतारने जा रहा था। इसी दौरान बराही में तीखा मोर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम जीरन देवी बताया जा रहा है जबकि मृतक युवक का नाम गौरी शंकर राय है हालांकि बलि के लिए ले जाए जा रहे बकरे की जान बच गई।
घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घायलों में एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।