LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
30-Aug-2025 04:28 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान है। वायरल यह वीडियो जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की बाइक रैली का है। जिसमें बाइक के पीछे एक युवक हथियार लहराते नजर आ रहा है। जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
सीतामढ़ी में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता की बैठक आयोजित की गयी। इससे पहले जदयू की बाइक रैली निकाली गई। जिसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जदयू जिला अध्यक्ष शादाब अहमद खान के साथ उनके बुलेट पर पीछे बैठा युवक खड़े होकर खुलेआम हवा में हथियार लहराता दिख रहा है।
जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास तक हथियार का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। खुलेआम हथियार लहराना ना केवल राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष को घेरने का मुद्दा मिल गया है। विरोधी दलों ने बिहार सरकार और जदयू पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वही कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
जेडीयू की बाइक रैली में हथियार लहराने का वीडियो वायरल: सीतामढ़ी में जदयू की बाइक रैली के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें खुलेआम हथियार लहराया गया। यह घटना बिहार की कानून-व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर रही है। #Sitamarhi #JDU #BikeRally #BiharNews #LawAndOrder… pic.twitter.com/pHtcmkYyMi
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 30, 2025