ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / bihar / सिक्किम सड़क हादसे में बिहार के भी दो लाल शहीद, घर लाया जा...

सिक्किम सड़क हादसे में बिहार के भी दो लाल शहीद, घर लाया जा रहा पार्थिव शरीर

24-Dec-2022 02:17 PM

PATNA : सिक्किम के जेमा में कल यानी शुक्रवार को सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे, जिसमें दो बिहार के भी लाल शामिल थे। भोजपुर के आरा के जवान प्रमोद कुमार सिंह के साथ-साथ खगड़िया जिले के पचखुट्टी गांव के रहने वाले चंदन कुमार मिश्रा शहीद हुए हैं। दोनों का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। 



सिक्किम में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस घटना में 16 जवान शहीद हो गए थे। सेना की गाड़ी एक खाई में जा गिरी, जिसकी चपेट में आए 16 जवान की जान चली गई थी। घटना उत्तर सिक्किम के जेमा में हुई है। दरअसल, जवानों से भरी तीन गाड़ियां एक तीखे मोड़ से गुजर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। ये गाड़ियां चत्तेन से थांगू की ओर जा रही थीं। हादसे के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर निकाला गया। इस हादसे में शहीद वालों में 3 जूनियर कमिशंड अधिकारी हैं जबकि 13 सैनिक शामिल हैं। सेना की ओर से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की गई है। 



भोजपुर के जवान प्रमोद कुमार सिंह भी इसी घटना में शहीद हो गए हैं। शहीद जवान भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव के रहने वाले कलक्टर सिंह के 30 साल के बेटे थे। शहीद प्रमोद अपनी दो बहन और दो भाई में सबसे छोटे थे। वे 2011 में सेना में बहाल हुए थे। वहीं, इस ट्रक में बिहार का लाल चंदन कुमार मिश्रा भी था। चंदन खगड़िया जिले के पचखुट्टी गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय सेना में जूनियर कमिशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।