ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

BIHAR NEWS : समस्तीपुर में बवाल: पति-पत्नी की मौत से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, गाड़ी पलटी

BIHAR NEWS : समस्तीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आक्रोशित लागों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया।

27-Aug-2025 05:43 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आक्रोशित लागों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। फिलहाल अब इस मामले को शांत करवाने की कोशिश जारी है। 


जानकारी के अनुसार,समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में मेदो चौक के समीप बुधवार को आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों पर अचानक हमला कर दिया।गुस्साए लोगों ने पुलिस गाड़ी को भी गढ़े में पलट दिया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी। 


दरअसल, यह मामला कुछ दिन पहले सुरहा बंसतपुर गांव में रात्रि में सो रहे पति- पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया गया था। जहां पति की मौत उसी समय हो गयी थी। वही पत्नी की भी मौत इलाज के दौरान बुधवार को हो गया। गांव में शव आते ही लोग आक्रोशित हो कर मेदो चौक के समीप सड़क जाम कर कर हंगामा कर रहे थे।


इधर,इसकी सूचना पर जब मौके पर  पुलिस टीम पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया हैं और उनके पुलिस वाहन को पलट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई थाने से भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है।