नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
27-Sep-2025 03:26 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: चुनाव के वक्त ही नेताओं को अपना क्षेत्र और वहां की जनता की याद आती है। नेताजी जनता जनार्दन से मिलने जाते हैं, और वोट मांगते हैं। लेकिन इस बार मामला जरा उल्टा पड़ गया है। समस्तीपुर से जो वीडियो सामने सामने आया है उसमें नेताजी को वहां की जनता का भारी विरोध का सामना करना पड़ गया। समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अभी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का विधायक है, जिनका नाम आलोक कुमार मेहता है। वो बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
लेकिन अपने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किये हैं। यह कहना है यहां की जनता का जिनके विरोध का सामना आलोक मेहता को करना पड़ गया। अपने ही क्षेत्र में महादलित टोले के लोगों ने आलोक मेहता का भारी विरोध किया। चुनाव के मद्देनजर वो अपने क्षेत्र की जनता का हाल समाचार लेने गये हुए थे। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उनके साथ ऐसा होगा। उन्हें जनता जनार्दन के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। मामला उजियारपुर के सैदपुर जाहिद टोले का है। जहां पूर्व मंत्री आलोक मेहता अपने क्षेत्र की जनता से मिलने पहुंचे थे।
वहा कि जनता ने उन्हें वापस लौट जाने को कहा। वहां की जनता का कहना था कि 5 साल तो वो नजर नहीं आए और अब जब चुनाव नजदीक आया है तो वो फिर से वोट मांगने के लिए चले आए हैं। इस दौरान उनका वीडियो बना रहे कैमरामैन को आलोक मेहता ने कैमरा बंद करने को कहा। लेकिन कैमरामैन वीडियो बनाने में लगा हुआ था जिसे डांट फटकार कर आलोक मेहता ने कैमरा बंद कराया। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
आलोक मेहता का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले वीडियो में एक युवक पोल गाड़ने को लेकर आलोक मेहता का विरोध कर रहा है। उसका कहना था कि 11000 वोल्ट के तार के लिए 9 मीटर लोहा पोल लगवाने के लिए कई बार वो गुहार लगा चुका है लेकिन आज तक एक पोल तक नहीं लगाया गया। नेता जी कहने लगे कि लिखवा दीजिए लग जाएगा। लेकिन युवक कहने लगा कि कई बार तो लिखवा चुके हैं लेकिन आजतक पोल नहीं लगा। नेताजी से भिड़े युवक को देख एक महिला नेत्री को बीच में आना पड़ गया वो कहने लगी कि आप लिखवा दीजिए एक दिन में लग जाता है बेटा।
जिसके बाद युवक ने लिखवाया कि महादलित बस्ती में 11000 वोल्ट के हाइवोल्टेज तार के लिए पोल लगाया जाएगा। दस साल से हम इसकी मांग कर रहे हैं. तीसरी बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन अभी तक पोल नहीं लगाया गया। दूसरे वीडियो में भी नेता जी को विरोध का सामना करना पड़ा। आलोक मेहता को देखते ही यहां भी महादलित टोले का एक दुकानदार दुकान से बाहर निकलकर नेता जी को यहां से जाने को कहने लगा। कहने लगा कि आप नेता के नाम पर कलंक हैं.आगे उसने कहा कि आप नेता जिकुर नहीं है लालटेन के नाम पर कलंक हैं। चोर व्यक्ति चुनाव जीतकर भाग जाता है। दुकानदार के विरोध को देखते हुए नेताजी कैमरा बंद करने की बात करने लगे। बोले कि बंद करा ना कैमरा...अब सोशल मीडिया पर यह दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।