बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी
13-Nov-2025 04:12 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: कल 14 नवम्बर को होने वाले मतगणना के लिए समस्तीपुर कॉलेज में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समस्तीपुर जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर, सरायरंजन, मोरवा, कल्याणपुर, वारिसनगर, विभूतिपुर, मोहिउद्दीननगर, हसनपुर, रोसड़ा और उजियारपुर में भी मतगणना के लिए समस्तीपुर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। जहां सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं।
मतगणना कार्य में लगाए गए सभी कर्मियों को डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी अरबिंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर उनके लिए सभी जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए डीएम, एसपी बताया कि सुबह 8 बजे से पहले पोस्टल बैलेट फिर साढ़े 8 बजे से ईवीएम से डाले गए वोट की काउंटिंग शुरू की जाएगी। मीडिया सेंटर में राउंड वाइज समय समय पर जानकारी दी जाएगी।
आमलोगों को मतगणना केंद्र से कुछ दूरी पर रुकने के लिए बैरिकेटिंग के साथ ही धारा 144 लगाया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी दूसरे रास्ते से चालू करने के निर्देश दिए गए है। परिणाम होने के बाद किसी भी विजयी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी तरह की अफवाह को रोकने के लिए भी सोशल मीडिया निगरानी टीम बनाई गई है।आमलोगों से भी अपील की गई है कि आप अफवाहों पर ध्यान नही देकर सिर्फ प्रशासन द्वारा जारी सोशल मीडिया प्रेस विज्ञप्ति पर ही भरोसा करेंगे।