बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी
25-Nov-2025 04:59 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में अवैध बालू खनन को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प के दौरान चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच एक पक्ष द्वारा फायरिंग और पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मंगलवार की है, जब मूसेपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक पर अवैध बालू खनन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। इसी दौरान गोलीबारी भी की गई और एक शख्स द्वारा पिस्टल लहराने की तस्वीरें वायरल हो गईं। घायल युवक की पहचान दिनेश राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल दिनेश राय के भाई पंकज कुमार ने बताया कि हमारे गांव के अशोक राय और उनके लोग ट्रैक्टर से मिट्टी का काम करते हैं, उनका खेत भी वहीं है। रास्ता रोकने को लेकर विवाद हुआ। मेरा भाई खेत में आड़ी बना रहा था तभी अशोक और उसका बेटा सोनू झगड़ा करने लगा। बीच बचाव करने गया तो अशोक ने चाकू मार दिया। हल्ला होने पर भीड़ जुटी तो अशोक पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने लगा और हवा में लहराता रहा।
घटना के बाद आरोपी अशोक राय का पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि नदी के ढाव में मिट्टी काटने को लेकर विवाद हुआ था। चाकूबाजी में एक युवक घायल है, जिसका इलाज जारी है। आरोप गांव के अशोक राय पर लगा है। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है, अवैध खनन को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।